भूमाफियाओं की दबंगई, यहां भी किया कब्जा…

एटा–जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में दबंग भूमाफियाओं द्धारा कब्रिस्तान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कब्जे का विरोध करने पर दबंग भूमाफियाओं द्धारा लोगों को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद लोग दहशत में आ गए है।  उसी के चलते दहशत में लोग एसएसपी कार्यालय अपनी आप बीती एसपी क्राइम को सुनाई और अपनी और अपने परिवार की सलामती को लेकर एसएसपी से अपनी जान की गुहार लगाई है। घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से मिले और दबंगों द्धारा कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा करने की

Written By :

admin

Updated

July 1, 2019

एटा–जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में दबंग भूमाफियाओं द्धारा कब्रिस्तान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कब्जे का विरोध करने पर दबंग भूमाफियाओं द्धारा लोगों को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद लोग दहशत में आ गए है। 

उसी के चलते दहशत में लोग एसएसपी कार्यालय अपनी आप बीती एसपी क्राइम को सुनाई और अपनी और अपने परिवार की सलामती को लेकर एसएसपी से अपनी जान की गुहार लगाई है। घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से मिले और दबंगों द्धारा कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा करने की घटना के बाद दबंगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पूर्व कब्रिस्तान पर दबंग भूमाफियाओं द्धारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया था जिसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद दबंग वहां से फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम को भूमि के पैमाइश के लिए लगा दिया गया है और कब्रस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा नही होने दिया जाएगा। 

वही कब्रिस्तान पर कब्जा कर रहे आरोपियों के खिलाफ शांति ब्यबस्था के तहत 151 की कार्यवाही की गई है और राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगें उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)