अब यहां 100 शौचालयों पर चढ़ा भगवा रंग !

इटावा– यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों के अधिकारी अपने मुखिया को खुश करने के लिए बढ़-चढ़कर इमारतों को भगवा रंग से रंगवाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में अभी हज हाउस के भगवाकरण का विवाद थमा नहीं था कि अब इटावा में शौचालयों को भगवा रंग में रंगने का मामला सामने आया है। इटावा के अमृतपुर गांव के लोगों के मुताबिक शौचालयों को भगवा करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और किसी को कोई आपत्ति नहीं है। यहां 350 शौचालय हैं जिनमें से 100 शौचालयों को भगवा

Written By :

admin

Updated

January 12, 2018

इटावा– यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों के अधिकारी अपने मुखिया को खुश करने के लिए बढ़-चढ़कर इमारतों को भगवा रंग से रंगवाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में अभी हज हाउस के भगवाकरण का विवाद थमा नहीं था कि अब इटावा में शौचालयों को भगवा रंग में रंगने का मामला सामने आया है।

इटावा के अमृतपुर गांव के लोगों के मुताबिक शौचालयों को भगवा करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और किसी को कोई आपत्ति नहीं है। यहां 350 शौचालय हैं जिनमें से 100 शौचालयों को भगवा रंग कर दिया गया है। लोगों के मुताबिक यह देखकर सीएम योगी खुश होंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों में इजाफा होगा।

ग्राम प्रधान वेद पाल ने बताया, 350 में से 100 शौचालयों को भगवा कर दिया गया है और बाकियों को भी जल्द किया जाएगा। इन्हें भगवा करने का फैसला किसी दबाव में नहीं लिया गया है। अभी हाल ही में यूपी के गोरखपुर में भी सरकारी संस्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का रंग बदलने लगा है। यहीं नहीं सरकारी दफ्तरों, कार्यक्रमों में भी ज्यादातर भगवा रंग के तौलिये का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि दूसरी ओर भगवा रंग के लिये कोई सरकारी आदेश नहीं है।