सिद्धू का फरमान- ‘क्रिसमस पर बवाल मचाने वालों की आंख निकाल लेंगे’

चंडीगढ़– पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिसमस में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने क्रिसमस डे पर विवाद करने वालों को गुरुवार को धमकी देते हुए कहा कि पंजाब में क्रिसमस पर किसी ने बवाल किया तो उनकी आंख निकाल ली जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले यूपी में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने क्रिसमस का विरोध किया था। जिसके बाद क्रिसमस पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। ईसाई समुदाय को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा ‘अगर आपको कोई नीचे गिराता है तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे।’

Written By :

admin

Updated

December 22, 2017

चंडीगढ़– पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिसमस में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने क्रिसमस डे पर विवाद करने वालों को गुरुवार को धमकी देते हुए कहा कि पंजाब में क्रिसमस पर किसी ने बवाल किया तो उनकी आंख निकाल ली जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने क्रिसमस का विरोध किया था। जिसके बाद क्रिसमस पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। ईसाई समुदाय को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा ‘अगर आपको कोई नीचे गिराता है तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे।’ पिछले साल भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सिद्धू ने कहा पंजाब में किसी को भी किसी भी त्योहार में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जालंधर स्थित रोमन कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले बिशप फ्रांको, देश के कई हिस्सो में ईसाइयों को क्रिसमस मनाने की इजाजत नहीं दी रही है। यह हमारे बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना त्योहार मनाने की इजाजत मिलनी चाहिए। यह जानकर बहुत ही आश्चर्य होता है कि कुछ लोगों क्रिसमस को मुद्दा बना रहे हैं। लेकिन मैं बहुत संतुष्ट हूं कि पंजाब में ईसाइयों को क्रिसमस मनाने की पूरी छूट मिली हुई है। राज्य में इस प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।’