जैकलीन से जलती थी नोरा… महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने नई चिट्ठी में किए चौकानें वाले दावे

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जेल से लिखा हुआ एक और खत सामने आया है. इस खत में सुकेश चंदशेखर ने फ़िल्म अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से जैकलीन फर्नांडीस पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताया है.

Written By :

SK Sharma

Updated

January 21, 2023

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जेल से लिखा हुआ एक और खत सामने आया है. इस खत में सुकेश चंदशेखर ने फ़िल्म अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से जैकलीन फर्नांडीस पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताया है. सुकेश ने इसके साथ ही नोरा फतेही पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने नोरा ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे साबित होता है वो अपने दिमाग से कहानी बना रही है.

ये भी पढ़ें..Google ने किया छंटनी का ऐलान, 12,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

सुकेश ने अपनी इस चिट्ठी में दावा किया कि ‘नोरा फतेही हमेशा जैकलीन से जलती थी और मेरा हमेशा ब्रेनवॉश करती थी. नोरा ऐसा इसलिए करती थी ताकि मैं जैकलीन से अलग होकर उसके साथ डेट करूं.’ सुकेश ने दावा किया कि ‘नोरा दिनभर में कम से कम 10 बार उसे कॉल करती थी और अगर वह कभी फोन नहीं उठाता तो लगातार उसे कॉल्स करती रहती थी.

सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि, ‘नोरा ने झूठ कहा कि वह मुझसे कार नहीं लेना चाहती थी. नोरा जब मुझसे मिली थी तब उसके पास महंगी कार नहीं थी, लेकिन मैंने और उसने मिलकर एक लक्जरी कार सिलेक्ट की, जिसका स्क्रीन शॉट ED के पास है.’

इस महाठग ने अपनी चिट्ठी में साथ ही कहा कि ‘नोरा झूठ न बोले… सच्चाई यह है क मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था लेकिन वह स्टॉक में नहीं था. इसलिए मैंने उसे S सीरीज BMW कार गिफ्ट दी, जो उसने लंबे वक्त तक अपने पास रखी.

सुकेश ने अपने खत में दावा किया कि वह और जैकलीन फर्नांडिस सीरियस रिलेशनशिप में थे और वह नोरा को इग्नोर करता था. इसके साथ ही उसने कहा कि ‘नोरा मुझे मंहगे बैग और जूलरी की तस्वीरें भेजती थी, जो मैंने उसे गिफ्ट्स दिए हैं और वह अब तक उन्हें इस्तेमाल कर रही है.’ सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि ‘नोरा को उसने करीब 2 करोड़ के गिफ्ट्स दिए हैं. वह कभी उनका बिल नहीं दिखा सकती, क्योंकि वह उसने खरीदे हैं.

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)