हाथरस: लाखों के घोटाले में 9 राशन डीलरों पर दर्ज़ हुयी FIR

हाथरस–शासन स्तर पर सामने आये अनाज घोटाले की जाँच अब एसटीएफ के हाथो में दे दी गयी है। हाथरस जिले के नौ राशन डीलर लाभार्थियों का लाखों रूपये का राशन डकार गए है। घोटाले में जो तथ्य सामने आये है उसके अनुसार यहां पांच आधार कार्डों से 1065 कार्डों को लिंक करके डीलरों ने खाद्यान उठा लिया और इसे खुद हजम कर लिया है। इसकी जिला स्तर पर तीन टीमें बनाकर हुई जाँच में डीएसओ आफिस के एक आपरेटर तथा नौ राशन डीलरों की संलिप्तता सामने आयी है। डीएसओ ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है

Written By :

admin

Updated

September 3, 2018

हाथरस–शासन स्तर पर सामने आये अनाज घोटाले की जाँच अब एसटीएफ के हाथो में दे दी गयी है। हाथरस जिले के नौ राशन डीलर लाभार्थियों का लाखों रूपये का राशन डकार गए है। घोटाले में जो तथ्य सामने आये है उसके अनुसार यहां पांच आधार कार्डों से 1065 कार्डों को लिंक करके डीलरों ने खाद्यान उठा लिया और इसे खुद हजम कर लिया है।

इसकी जिला स्तर पर तीन टीमें बनाकर हुई जाँच में डीएसओ आफिस के एक आपरेटर तथा नौ राशन डीलरों की संलिप्तता सामने आयी है। डीएसओ ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है आरोपियों ने असली लाभार्थियों के आधार के डाटाबेस से छेड़छाड़ करके गलत ट्रांजेक्शन करके खाद्यान का लाखों रूपये का घपला किया गया है। खाद्यान की कालाबाज़ारी की गयी है। खाद्य आयुक्त के यहां से जाँच आयी है। यहां तीन टीमें बनाकर जाँच की जा रही है। अभी तक तीन कोटेदार तथा एक आपरेटर की संलिप्तता सामने आयी है। जाँच अभी जारी है। 

डीएसओ सुरेंद्र यादव का कहना है की यहां पांच मशीनों से छेड़छाड़ करके एक आधार से ट्रांजेक्शन किया गया है। खाद्यान की कालाबाज़ारी की गयी है। खाद्य आयुक्त के यहां से जाँच आयी है यहां तीन टीमें बनाकर जाँच की जा रही है। अभी तक 9 कोटेदार तथा एक आपरेटर की संलिप्तता सामने आयी है। जाँच अभी जारी है। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )