शादी के लिए मुंबई से जोधपुर रवाना हुए निक-प्रियंका

मनोरंजन डेस्क — अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न आज से शुरू होने जा रहा है. दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने वाले हैं. ये कपल अपनी 15 लोगों की टीम के साथ गुरुवार को जोधपुर के लिए रवाना हो गया है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक चार्टेड प्लेन से रवाना हुए. इस दौरान उनका निजी स्टाफ उनके साथ था. प्रियंका जहां ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं तो वहीं निक हमेशा की तरह कूल लग रहे थे. प्रियंका-निक के अलावा एयरपोर्ट पर उनके साथ

Written By :

admin

Updated

November 29, 2018

मनोरंजन डेस्क — अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न आज से शुरू होने जा रहा है. दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने वाले हैं. ये कपल अपनी 15 लोगों की टीम के साथ गुरुवार को जोधपुर के लिए रवाना हो गया है.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक चार्टेड प्लेन से रवाना हुए. इस दौरान उनका निजी स्टाफ उनके साथ था. प्रियंका जहां ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं तो वहीं निक हमेशा की तरह कूल लग रहे थे.

प्रियंका-निक के अलावा एयरपोर्ट पर उनके साथ फैमली के खास सदस्य भी थे. सोफी टर्नल,जो जोनस, केविन जोनस के अलावा मां मधु चोपड़ा भी जोधपुर के लिए रवाना हो गई हैं. मुंबई से जोधपुर रवाना होते हुए मां मधु चोपड़ा के चेहरे पर बेटी की शादी खुशी देखने लायक थी.दरअसल दोनों की शादी 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सगाई, हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी.