भाजपा ने जारी की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची

0 50

लखनऊ– भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला के मंडल अध्यक्षों के चुनाव का परिणाम शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारी अशोक सिंह व सह चुनाव अधिकारी मुकुंद मिश्रा के हस्ताक्षर के बाद घोषित कर दिया गया।

जिन मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है उसमें मोहनलालगंज विधानसभा के मंडल अमेठी से मंडल अध्यक्ष बजरंग वर्मा व जिला प्रतिनिधि अमित मिश्रा को बनाया गया है। गोसाईगंज में श्री सुनील गुप्ता को मंडल अध्यक्ष व राजेश वर्मा को जिला प्रतिनिधि, नगराम मंडल में श्याम प्यारी लोधी को मंडल अध्यक्ष व मनीष शुक्ला को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है, निगोहा मंडल में संतोष पांडे को मंडल अध्यक्ष व दिनेश कुमार कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है वहीं मोहनलालगंज मंडल में सुधांशु सिंह को मंडल अध्यक्ष व आशीष कुमार मिश्रा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

Related News
1 of 972

विधानसभा बख्शी का तालाब में इटौंजा मंडल में मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप व जिला प्रतिनिधि अंजनी मिश्रा को बनाया गया है, कुम्हरावां में विमलेश मिश्रा को मंडल अध्यक्ष व कुलदीप सिंह को जिला प्रतिनिधि, चिनहट ग्रामीण में सुनील सिंह सूरज को मंडल अध्यक्ष, जबकि अक्षय मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है, वहीं बख्शी का तालाब मंडल में गौरव सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष व अविनाश गिरी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

विधानसभा मलिहाबाद में काकोरी मंडल में मंडल अध्यक्ष रवि राज लोधी को बनाया गया है, जबकि अंजना त्रिपाठी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है, मलिहाबाद मंडल में जितेंद्र अवस्थी को मंडल अध्यक्ष जबकि धीरेंद्र कुमार मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है, माल मंडल में देवेंद्र प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष, महेंद्र शुक्ला को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है, रहीमाबाद मंडल में दीपक राज सिंह को मंडल अध्यक्ष जबकि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

इसके अलावा सरोजनी नगर विधानसभा में अर्जुनगंज मंडल का अध्यक्ष राजकुमार रोहित (गौतम) को मंडल अध्यक्ष, जबकि मुकेश द्विवेदी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। खुशहाल गंज मंडल में शिव बक्श सिंह को मंडल अध्यक्ष, जबकि मुकेश कनौजिया को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। सरोजनीनगर मंडल में मुकेश शर्मा (ओबीसी) को मंडल अध्यक्ष, व जीतेंद्र सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...