स्वतंत्र देव सिंह बनाए गए भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ–भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिवहन मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की जगह लेंगे। बीजेपी चीफ अमित शाह के स्थान पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद बीजेपी ने अब अपने प्रादेशिक ईकाई के संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को यूपी बीजेपी के प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में फिलहाल परिवहन, प्रोटोकाल, ऊर्जा विभागों

Written By :

admin

Updated

July 16, 2019

लखनऊ–भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिवहन मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की जगह लेंगे।

बीजेपी चीफ अमित शाह के स्थान पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद बीजेपी ने अब अपने प्रादेशिक ईकाई के संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को यूपी बीजेपी के प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में फिलहाल परिवहन, प्रोटोकाल, ऊर्जा विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय संभाल रहे थे, जो कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।