Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

Nepal: नेपाल में सोशल मीडिया पर लगी रोक के खिलाफ भारी बवाल… बिगड़े हालात, संसद तक घुसे प्रदर्शनकारी

Nepal Social Media Ban Protest: नेपाल में फेसबुक, वॉट्सऐप और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगाए गए बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हजारों Gen-Z लड़के-लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद परिसर में घुस गए। इसे देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। जिसके देखते हुए काठमांडू में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 8, 2025

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp
Nepal Gen Z Protest

Nepal Social Media Ban Protest: नेपाल में फेसबुक, वॉट्सऐप और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगाए गए बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हजारों Gen-Z लड़के-लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद परिसर में घुस गए। इसे देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। जिसके देखते हुए काठमांडू में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Nepal Social Media Ban Protest: जानें पूरा मामला

बता दें कि 4 सितंबर को प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, रेडिट और एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगा दिया था। सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यह बैन तभी हटाया जाएगा जब ये कंपनियां नेपाल में अपने ऑफिस खोलेंगी, सरकार के साथ पंजीकरण कराएंगी और अनियमितताओं को रोकने के लिए एक व्यवस्था बनाएगी। नेपाल में अभी तक केवल टिकटॉक, वाइबर, निंबज, विटक और पोपो लाइव ने ही कंपनी रजिस्ट्रार ऑफिस में पंजीकरण कराया है।

Nepal Protest: सड़क पर उतरे युवा

नेपाल सरकार ने पंजीकरण के लिए दी गई सात दिन की समय सीमा का पालन नहीं करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए सरकार ने नेपाल टेलीकॉम को इन प्लेटफॉर्म को निष्क्रिय करने के लिए एक पत्र भेजा था। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के बाद गुस्साए युवाओं ने 8 सितंबर से से Gen-Z रिवोल्यूशन के नाम से प्रदर्शन शुरू किया है।

काठमांडू में लगा कर्फ्यू

इस प्रदर्शन में हजारों युवा सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान सरकार ने घंटों फोन और इंटरनेट सेवाएं बाधित रखीं। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बावजूद युवाओं ने आज प्रदर्शन का आह्वान करने के लिए सोशल मीडिया को ही माध्यम बनाया। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवा संसद भवन में घुस गए, जिसके बाद पूरे काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • 1984 के दंगों के आरोपी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

    sajjan-kumar
  • डबल मर्डर और सुसाइड से दहला लखनऊ, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्याकर खुद किया सुसाइड

    Lucknow double murder
  • ‘अंधभक्त’ ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत

    Kangana Ranaut, Kangana Ranaut

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.