नाबालिग से रेप का 10 हजार का आरोपी गिरफ्तार

एटा–एटा पुलिस ने आठ माह पूर्व थाना पिलुआ क्षेत्र में नाबालिग बालिका को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामिया बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र का है जहाँ पिलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से रेप की घटना में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामिया बदमाश मुकेश को उसी के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी के विरूद्ध थाना पिलुआ में लिखे

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 16, 2019

एटा–एटा पुलिस ने आठ माह पूर्व थाना पिलुआ क्षेत्र में नाबालिग बालिका को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामिया बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र का है जहाँ पिलुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से रेप की घटना में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामिया बदमाश मुकेश को उसी के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी के विरूद्ध थाना पिलुआ में लिखे अपहरण के बाद किशोरी से रेप का मामला दर्ज था। उसी में वो 8 माह से फरार चल रहा था और अपहृता पीड़िता किशोरी को पुलिस ने पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।

इस में एक आरोपी बन्टी को 6 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब गिरफ्तार इस शातिर आरोपी मुकेश पुत्र सुनहरीलाल निवासी सौगंरा थाना पिलुआ एटा के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)