77 देशों की जेलों में बंद हैं करीब आठ हजार भारतीय, पाक ने 26 को किया रिहा

न्यूज डेस्क — पाकिस्तान ने इमरान खान के शपथग्रहण समारोह से पहले सद्भावना पहल के हिस्से के तौर पर 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। पड़ोसी देश में भारत के जितने कैदी बंद हैं, उसका छोड़े गए 26 मछुआरे करीब 6 फीसदी हैं। पाक ही नहीं बल्कि कई देशों की जेलों में भारतीय नागरिक बंद हैं। यूएई में सबसे ज्यादा भारतीय सलाखों के पीछे हैं।वहीं विश्व के 77 देशों में भारतीय नागरिक जेलों में बंद हैं। यूएई-1,690, सऊदी अरब-1,575, यूएसए-647, नेपाल-548, कुवैत-484, पाकिस्तान-471, यूके-378, मलयेशिया-298, चीन-226, इटली-225 भारतीय जेलों में बंद है। 2017 तक विदेश की जेलों में 6,048

Written By :

admin

Updated

August 27, 2018

न्यूज डेस्क — पाकिस्तान ने इमरान खान के शपथग्रहण समारोह से पहले सद्भावना पहल के हिस्से के तौर पर 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। पड़ोसी देश में भारत के जितने कैदी बंद हैं, उसका छोड़े गए 26 मछुआरे करीब 6 फीसदी हैं।

पाक ही नहीं बल्कि कई देशों की जेलों में भारतीय नागरिक बंद हैं। यूएई में सबसे ज्यादा भारतीय सलाखों के पीछे हैं।वहीं विश्व के 77 देशों में भारतीय नागरिक जेलों में बंद हैं। यूएई-1,690, सऊदी अरब-1,575, यूएसए-647, नेपाल-548, कुवैत-484, पाकिस्तान-471, यूके-378, मलयेशिया-298, चीन-226, इटली-225 भारतीय जेलों में बंद है। 2017 तक विदेश की जेलों में 6,048 भारतीय बंद थे। जबकि अब यह संख्या 7,737 हो गई हैं। भारत के 83 रक्षाकर्मी पाकिस्तान की हिरासत में हैं लेकिन पाकिस्तान इस बात को स्वीकार नहीं करता है।

जबकि कैदियों की वापसी को लेकर भारत ने 30 देशों के साथ द्विपक्षीय संधियों पर हस्ताक्षर किया है। रिपैटरिएशन ऑफ प्रिजनर्स ऐक्ट, 2003 को लागू होने के बाद देश वापस के लिए 170 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 63 भारतीय कैदी विदेश से देश लौटे हैं। मार्च 2015 से मार्च 2018 तक विदेश की जेल से भारतीय कैदियों को छुड़ाने पर 2.72 करोड़ रुपये खर्च हुए।