एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा लखनऊ, सीएम योगी व राज्यपाल ने दी श्रद्धांजली

न्यूज डेस्क– दिग्गज कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार को लखनऊ लाया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला व बेटे रोहित शेखर सहित डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद एनडी के पार्थिव शरीर को विधानभवन ले जाया गया। जहां श्रद्घांजलि सभा का आयोजन हुआ। विधानभवन में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।आपको

Written By :

admin

Updated

October 20, 2018

न्यूज डेस्क– दिग्गज कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार को लखनऊ लाया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

सहित एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला व बेटे रोहित शेखर सहित डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद एनडी के पार्थिव शरीर को विधानभवन ले जाया गया। जहां श्रद्घांजलि सभा का आयोजन हुआ।

विधानभवन में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को एनडी तिवारी का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। वो 93 वर्ष के थे।

एनडी तिवारी के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद राज्यपाल रामनाईक के साथ मुलायम सिंह यादव व रोहित शेखर। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, एनडी तिवारी को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए। विधानमण्डल के सदस्यों ने एनडी को श्रद्घांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित श्रद्घांजलि देते हुए।