नवीन पटनायक ने पांचवी बार संभाली ओडिशा की कमान

न्यूज डेस्क — बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक पांचवीं बार ओडिशा के सीएम बने हैं। राज्यपाल गणेशी लाल ने उन्हें एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिया। पटनायक के साथ उनके मंत्रिमंडल के 21 सहयोगियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को बधाई दी। नवीन पटनायक ने नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था, लेकिन वह शामिल नहीं हो पाए। नवीन पटनायक के शपथ ग्रहण

Written By :

admin

Updated

May 29, 2019

न्यूज डेस्क — बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक पांचवीं बार ओडिशा के सीएम बने हैं। राज्यपाल गणेशी लाल ने उन्हें एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिया।

पटनायक के साथ उनके मंत्रिमंडल के 21 सहयोगियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को बधाई दी। नवीन पटनायक ने नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था, लेकिन वह शामिल नहीं हो पाए। नवीन पटनायक के शपथ ग्रहण में उनकी बहन गीता मेहता भी शामिल हुईं। गीता मेहता देश की जानी-मानी लेखिका हैं।