शरारती तत्वों ने घरों की दीवारों पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’

हाथरस–यूपी के हाथरस शहर में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इस प्रकार के तत्वों ने शहर के संवेदनशील इलाके नाई का नगला में मकानों की दीवारों पर एक संप्रदाय के खिलाफ भद्दी भद्दी गालियों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद की शरारती तथा सनसनीखेज इबारतें लिखीं है। इलाके में पुलिस तैनात है। पुलिस ने इन आपत्तिजनक इबारतों को मिटाने का काम किया है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यूपी के हाथरस शहर की संवेदनशील नाई का नगला बस्ती की इन गलियों में लगी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी यह बताने को काफी है कि यहां कोई

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस शहर में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इस प्रकार के तत्वों ने शहर के संवेदनशील इलाके नाई का नगला में मकानों की दीवारों पर एक संप्रदाय के खिलाफ भद्दी भद्दी गालियों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद की शरारती तथा सनसनीखेज इबारतें लिखीं है।

इलाके में पुलिस तैनात है। पुलिस ने इन आपत्तिजनक इबारतों को मिटाने का काम किया है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यूपी के हाथरस शहर की संवेदनशील नाई का नगला बस्ती की इन गलियों में लगी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी यह बताने को काफी है कि यहां कोई शरारत हुई है। जी हाँ इस बस्ती के घरों की दीवारों पर एक संप्रदाय के खिलाफ भद्दी भद्दी गलियों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद की शरारती तथा सनसनीखेज इबारतें लिखीं है।

मामले की जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस ने बस्ती में लिखी इन आपत्तिजनक इबारतों को मिटाने का काम किया है और शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। बस्ती के लोगों को इस हरकत पर आपत्ति है। हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने कोतवाली पंहुचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। एसपी ने बताया है कि मामले में मुकदमा लिख लिया गया है। उन्हें इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ ही लग रहा है। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )