National Film Awards 2023: अल्लू अर्जुन को ’पुष्पा’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, आलिया बेस्ट एक्ट्रेस

National Film Awards 2023: मुंबईः देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की गुरुवार को घोषणा कर दी गयी है। 2023 में आयोजित होने वाले पुरस्कारों के 69वें संस्करण में

Written By :

SK Sharma

Updated

August 25, 2023

National Film Awards 2023: मुंबईः देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की गुरुवार को घोषणा कर दी गयी है। 2023 में आयोजित होने वाले पुरस्कारों के 69वें संस्करण में मुख्य रूप से 2021 में रिलीज़ हुई फिल्में शामिल हैं। विजेताओं की घोषणा दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की जूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साई और नानू भसीन शामिल हैं। यह पुरस्कार इस बार 31 फीचर, 24 गैर-फीचर और 3 श्रेणी सर्वश्रेष्ठ लेखन श्रेणियों में दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें..chandrayaan-3: विक्रम लैंडर से बाहर आकर मूनवॉक पर निकला रोवर ‘प्रज्ञान’, अब करेगा ये काम

विक्की कौशल स्टारर सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। तेलुगु फिल्म पुष्पा-द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने साझा किया है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सृष्टि लखेरा द्वारा निर्देशित ’एक था गांव’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्म निर्माता नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।

National Film Awards 2023

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अल्लू अर्जुन (पुष्पा – द राइज़)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सरदार उधम, रॉकेट्री – द नांबी इफेक्ट्स
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन – गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइनर – सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन – सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन – सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक – काल भैरव (आरआरआर)।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)