बलिया में शिवपाल ने फिर दोहराई मायावती के नार्को टेस्ट की बात

बलिया–जनपद के सहतवार पहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा ,बसपा और कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए मोदी पर देश से किये वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया। बलिया जनपद के सहतवार में आयोजित स्वर्गीय बद्री नाथ सिंह के 17 वी पुण्यतिथि में पहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा – बसपा गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताते हुए कहा कि एक ने पिता को तो दूसरे ने पार्टियों के साथ धोखा दिया है ।शिवपाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में

Written By :

admin

Updated

January 19, 2019

बलिया–जनपद के सहतवार पहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा ,बसपा और कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए मोदी पर देश से किये वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया।

बलिया जनपद के सहतवार में आयोजित स्वर्गीय बद्री नाथ सिंह के 17 वी पुण्यतिथि में पहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा – बसपा गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताते हुए कहा कि एक ने पिता को तो दूसरे ने पार्टियों के साथ धोखा दिया है ।शिवपाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में ना ही देश सुरक्षित है और ना ही सीमाएं। 

जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि वो सपा को छोड़ना नही चाहते थे पर घर के भेदियों ने परिवार के टुकड़े कर दिए। शिवपाल ने प्रो0 राम गोपाल के उस बयान का भी जिक्र किया कि अगर वो अखिलेश के खिलाफ पूर्वांचल में बोलेंगे तो पिटेंगे।शिवपाल ने कहा कि वो लगातार जनसभाएं कर रहे है पर कोई सामने नही आया।साथ ही मायावती को गेस्ट हॉउस कांड में खुली चुनौती देते हुए नार्को टेस्ट कराने की बात दुहराते हुए कहा की समाजवादी पार्टी को बीजेपी का बी टीम बताने वालो का भी  नार्को टेस्ट और शिवपाल सिंघ का भी नार्को टेस्ट हो ।

(रिपोर्ट – मनोज चतुर्वेदी , बलिया )