एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णो ने मुंडवाया सिर और मूंछे

हरदोई–हाल ही में संसद द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किये गए संशोधन के बाद आज पूरे देश मे बुलाए गए भारत बंद के ऐलान के बाद जहां पूरे देश में सवर्ण समाज के लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में हरदोई में भी आज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सवर्णों ने विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की और अपना सिर और मूछें मुंडवाकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कस्बा बालामऊ में आज एससी एसटी एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर जोरदार

Written By :

admin

Updated

September 6, 2018

हरदोई–हाल ही में संसद द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किये गए संशोधन के बाद आज पूरे देश मे बुलाए गए भारत बंद के ऐलान के बाद जहां पूरे देश में सवर्ण समाज के लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

इसी क्रम में हरदोई में भी आज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सवर्णों ने विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की और अपना सिर और मूछें मुंडवाकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कस्बा बालामऊ में आज एससी एसटी एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अपना सिर और मूछें मुंडवाकर प्रदर्शन किया।  

लोगों का कहना है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले ताकि इसका दुरुपयोग ना हो सके सवर्ण समाज के लोगों ने अपना सिर मुंडवाकर और मूंछें मुंडवा कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान काफी संख्या में सवर्ण समाज के  लोगों ने एससी एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर एतराज जताया।

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )