PM मोदी की सभा से रहस्यमय ढंग से लापता हुए बीजेपी सभासद के पति, मचा हड़कंप

एटा–एटा में 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में पहुंचे बीजेपी सभासद के पति दिलीप गुप्ता रहस्यमय ढंग से लापता हो गये। दिलीप गुप्ता जनपद कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा के सुदामापुरी इलाके के रहने वाले है।  बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को करीब दोपहर में वो पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पीएम मोदी की सभा में वो शामिल भी हुए और उनका मोदी की सभा मे शामिल होने का फोटो भी वायरल हुआ है। रैली समाप्त होने के बाद जब वो देर शाम तक घर नही पहुंचे

Written By :

admin

Updated

April 22, 2019

एटा–एटा में 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में पहुंचे बीजेपी सभासद के पति दिलीप गुप्ता रहस्यमय ढंग से लापता हो गये। दिलीप गुप्ता जनपद कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा के सुदामापुरी इलाके के रहने वाले है। 

बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को करीब दोपहर में वो पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पीएम मोदी की सभा में वो शामिल भी हुए और उनका मोदी की सभा मे शामिल होने का फोटो भी वायरल हुआ है। रैली समाप्त होने के बाद जब वो देर शाम तक घर नही पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने में जुट गये लेकिन उनका 2 दिन बाद अभी तक कोई पता नहीं चल सका। वहीं उनके परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे है।

कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा के वार्ड नम्बर 11 से सभासद संगीता गुप्ता के पति दिलीप गुप्ता का फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है जिसके चलते परिजन बेहद परेशान है। फिलहाल उनके परिजनों ने कोतवाली नगर एटा में सभासद पति दिलीप गुप्ता के अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉंच शुरु करने के साथ ही उनकी तलाश भी शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)