मुस्लिम युवक ने रामायण व गीता पढ़ी तो दबंगों ने दी तालिबानी सजा

अलीगढ़ –जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र के महफूज नगर गोश्त वाली गली में घर में रामायण पढ़ रहे मुस्लिम श्रद्धालु को मुहल्ले के ही लोगों ने पीट दिया। उसका हरमोनियम तोड़ दिया। दबंग रामायण (रामचरित मानस) व अन्य धार्मिक ग्रन्थ उठा ले गए। पीड़ित टूटा हारमोनियम लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहाँ उसने अपनी समस्या एसएसपी को बताई।  एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई के आदेश दिए है।वहीं पुलिस ने मामले में देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।  दरअसल महफूज नगर निवासी दिलशेर (55) मीट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे गुरुवार रात की

Written By :

admin

Updated

July 6, 2019

अलीगढ़ –जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र के महफूज नगर गोश्त वाली गली में घर में रामायण पढ़ रहे मुस्लिम श्रद्धालु को मुहल्ले के ही लोगों ने पीट दिया। उसका हरमोनियम तोड़ दिया।

दबंग रामायण (रामचरित मानस) व अन्य धार्मिक ग्रन्थ उठा ले गए। पीड़ित टूटा हारमोनियम लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा जहाँ उसने अपनी समस्या एसएसपी को बताई।  एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई के आदेश दिए है।वहीं पुलिस ने मामले में देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

दरअसल महफूज नगर निवासी दिलशेर (55) मीट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे गुरुवार रात की ड्यूटी करके शुक्रवार सुबह अपने घर आए और स्नान करके रामायण का पाठ करने बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान समीर व जाकिर समेत कुछ युवक घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उनके बाजे को तोड़ दिया। आरोपितों ने कहा कि अगर यहां पाठ किया तो जान से मार देंगे। दबंग रामायण व अन्य धार्मिक ग्रन्थ भी साथ ले गए।

दिलशेर ने सूचना सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर को दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। दिलशेर अपने बाजे के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहाँ अपनी शिकायत एसएसपी को बताई। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं दिलशेर ने बताया कि वह रामायण पाठ को अपनी आदत में शुमार कर लिया है। वे रोजाना नहाने के बाद रामायण पढ़ना नहीं भूलते। कई चौपाइयां उन्हें याद हैं। वह गीता भी पढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि 1979 से रामायण पाठ कर रहा हूं। इससे मेरे मन को सुकून मिलता है। इसी बात का कुछ लोग विरोध करते हैं। आए दिन धमकाते हैं। हर वक्त जान को खतरा बना रहता है। दिलशेर की पत्नी नफीसा ने बताया की वह शादी से पहले से ही गीता रामायण पढ़ते हैं। हम तो नमाज पढ़ते हैं।  वो रामायण पढ़ते हैं इस पर हमको कोई आपत्ति नहीं है। 

वहीँ अलीगढ पुलिस ने पीड़ित दिलशेर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।