नतीजों के बाद दिल्ली में खूनी सियासत, AAP विधायक पर जानलेवा हमला,एक की मौत

न्यूज डेस्क — दिल्ली विधान सभा चुनाव के आए नतीजों के बाद दिल्ली खूनी सियासत शुरु हो गई है।इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 1 अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर 7 गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए

Written By :

SK Sharma

Updated

February 12, 2020

न्यूज डेस्क — दिल्ली विधान सभा चुनाव के आए नतीजों के बाद दिल्ली खूनी सियासत शुरु हो गई है।इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 1 अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर 7 गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image result for दिल्ली आप विधायक पर जानलेवा हमला

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला करते हुए कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।

थोड़ी देर बाद उन्होंने ट्वीट किया कि काफिले पर पीछे से हमला हुआ था। 2 साथियों को गोली लगी। इस हमले में अशोक मानजी की मौत हो गई, हरेंद्रजी घायल हैं। हरेंद्रजी के पैर में गोली लगी है और वे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।