हत्या या आत्महत्याः गांव से 2 किमी. दूर पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, उलझी गुत्थी

एटा–एटा में एक नाबालिक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शौच के लिए गए लोगों ने गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल मे पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो इसकी सूचना किशोरी के परिजनों और पुलिस को दी। पूरा मामला जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर के समीप का है, जहा गांव महाराजपुर किशोरी का शव जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ मिला। थाना जैथरा के गुजरी गांव की रहने वाली नाबालिक किशोरी अपने घर में शौच को जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब किशोरी

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 4, 2019

एटा–एटा में एक नाबालिक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शौच के लिए गए लोगों ने गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल मे पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो इसकी सूचना किशोरी के परिजनों और पुलिस को दी।

पूरा मामला जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर के समीप का है, जहा गांव महाराजपुर किशोरी का शव जंगल मे पेड़ पर लटका हुआ मिला। थाना जैथरा के गुजरी गांव की रहने वाली नाबालिक किशोरी अपने घर में शौच को जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह जब महाराजपुर गॉव के लोग सौच के लिए जंगल की तरफ गए तो उन्होंने देखा एक किशोरी का शव पेड़ पर लटका हुआ है । जिसकी सूचना किशोरी के परिजनों और पुलिस को दी।

किशोरी का पेड़ पर लटका हुआ शव मिलना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है।
आखिर किशोरी अपने गांव से 2 किलोमीटर दूर क्यों गई थी वहीं किशोरी के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही करते हुए किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)