रिश्तों का कत्लःछोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

अम्बेडकरनगर — रिश्तों को शर्मसार कररने वाली ये तस्वीर है अम्बेडकरनगर जिले की है। जहाँ पर एक भाई ने अपने बड़े भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। तो वही दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। बता दें कि घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया गाँव की है, जहाँ पर बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे भाई ने घरवालों के साथ गाली गलौज करने लगा जब घर वालो  ने इसका विरोध किया तो शराबी भाई आग बबूला हो गया और मारपीट पर अमादा

Written By :

admin

Updated

January 31, 2019

अम्बेडकरनगर — रिश्तों को शर्मसार कररने वाली ये तस्वीर है अम्बेडकरनगर जिले की है। जहाँ पर एक भाई ने अपने बड़े भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। तो वही दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

बता दें कि घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया गाँव की है, जहाँ पर बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे भाई ने घरवालों के साथ गाली गलौज करने लगा जब घर वालो  ने इसका विरोध किया तो शराबी भाई आग बबूला हो गया और मारपीट पर अमादा हो गया,जब इसका विरोध घर पर मौजूद बड़े भाई ने किया तो शराबी भाई बड़े भाई के ऊपर टूट पड़ा ।पहले तो बड़े भाई की जमकर पिटाई की और फिर जब इतने से जी नहीं भरा तो फिर गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

वही घर पर मौजूद लोग चीख पुकार करते रहे लेकिन इसका असर शराबी भाई के ऊपर ज़रा सा भी नहीं पड़ा। पास पड़ोस के लोग चीख पुकार सुनकर जबतक पहुंचे तब तक आरोपी भाई घर से फरार हो गया।इस शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर  हत्यारे भाई की तलाश में जुट गयी है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)