13 साल से फरार हत्या और बलात्कार का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरदोई–सूबे में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में जुटी यूपी पुलिस को एक और सफलता मिली है । हरदोई में पुलिस ने लूट ह्त्या और बलात्कार जैसे कई मामलों में वांछित चल रहे तेरह साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार शातिर बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को काफी अरसे से उसकी तलाश थी। शातिर बदमाश कई सालो से नाम और पता बदलकर लुधियाना में रह रहा था। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए इस बदमाश का

Written By :

admin

Updated

September 11, 2018

हरदोई–सूबे में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में जुटी यूपी पुलिस को एक और सफलता मिली है । हरदोई में पुलिस ने लूट ह्त्या और बलात्कार जैसे कई मामलों में वांछित चल रहे तेरह साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार शातिर बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को काफी अरसे से उसकी तलाश थी। शातिर बदमाश कई सालो से नाम और पता बदलकर लुधियाना में रह रहा था। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए इस बदमाश का नाम प्रेमपाल है। जो एक शातिर किस्म का खूंखार बदमाश है जिसे पुलिस ने तेरह साल बाद गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाश प्रेमपाल पर हत्या ,लूट बलात्कार के एक दर्जन से अभिक मामले दर्ज़ हैं। पुलिस को तेरह सालो से इसकी तलाश थी।  पुलिस ने इस पर 25,000 का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस को शहर कोतवाली के माल गोदाम रोड पर इसके शहर में होने और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की मुखबिर से सूचना मिली थी।  जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस के मुताबिक कोतवाली शहर और कोतवाली देहात इलाकों में इसने कई वारदातों को अंजाम दिया था इसकी गिरफ्तारी के लिए इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सालो से फरार चल रहे इस शातिर बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी, हरदोई)