IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, नए कप्तान का किया ऐलान

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 15, 2023

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है। रोहित 2013 से टीम के कप्तान थे। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। 2015 से 2021 तक हार्दिक मुंबई का ही हिस्सा थे।

हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में आईपीएल का खिताब जीत चुके। 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए ही खिताब अपने नाम किया था। 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। लेकिन 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। अब टीम ने रोहित कप्तान को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें..Smriti Irani: स्मृति ईरानी के समर्थन में उतरीं कंगना रनोट, जानें Paid Menstrual Leave पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

रोहित ने 5 बार मुंबई को बनाया चैंपियन

रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में थी वहां से रोहित ने खिताब जितवाया था। फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनी। उन्होंने 11 सीजन में टीम की कप्तानी की और 5 बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। 158 मैच में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की और 87 मैच जीते।

मुंबई को तीन साल से ट्रॉफी का इंतजार

मुंबई इंडियंस को तीन साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार 2021 में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2022 में 10 टीमों की लीग में रोहित शर्मा की टीम आखिरी नंबर पर रही। 2023 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय लिया था। लेकिन क्वालिफायर-2 में मुंबई को गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। अब हार्दिक पंड्या पर टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)