मुजफ्फनगर: बंदूक की नोक पर 20 लाख की 18 भैंस ले गए बदमाश

मुजफ्फरनगर– जिले के एक गांव में हथियारबंद करीब 25 बदमाशों ने एक डेयरी पर हमला किया और वहां से 18 भैंस चुराकर ले गए। भैंसों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को रतनपुरी गांव में यह घटना हुई है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश लोग डेयरी में जबरदस्ती घुस गए और डेयरी के मालिक नरेश कुमार और उनके बेटे मोहित पर बंदूक तान दी। वे दो गाड़ियों में भैंसों को वहां से ले गए। उन्होंने बताया कि वे लोग एक बाइक

Written By :

admin

Updated

October 26, 2018

मुजफ्फरनगर– जिले के एक गांव में हथियारबंद करीब 25 बदमाशों ने एक डेयरी पर हमला किया और वहां से 18 भैंस चुराकर ले गए। भैंसों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को रतनपुरी गांव में यह घटना हुई है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश लोग डेयरी में जबरदस्ती घुस गए और डेयरी के मालिक नरेश कुमार और उनके बेटे मोहित पर बंदूक तान दी। वे दो गाड़ियों में भैंसों को वहां से ले गए। उन्होंने बताया कि वे लोग एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी छीन ले गए।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर सड़क की घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन बंद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाशी शुरू की गई।