युवती से किया रेप, शादी तय होने पर तो मंगेतर को भेज दी अश्लील तस्वीरें

युवक पर रेप करने का आरोप लगा यहीं आरोप है युवती की शादी तय होने पर उसके अश्लील तस्वीरें लड़के ( fiance) वालों को पास भेज दी. जिससे रिश्ता टूट गया.

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2021

उत्तर प्रदेश में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने युवक पर रेप करने का आरोप लगा यहीं आरोप है युवती की शादी तय होने पर उसके अश्लील तस्वीरें लड़के ( fiance) वालों को पास भेज दी. जिससे रिश्ता टूट गया.

ये भी पढ़ें..12 साल की लड़की बनी मां, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, हर तरफ हो रही चर्चा…

पीडित लड़की के भाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन को बहला-फुसलाकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया फिर इसके बाद आरोपी ने जहां उसकी बहन का रिश्ता तय था, वहां अश्लील फोटो भेज दी जिससे रिश्ता टूट गया. फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.

बहन को थाने लेकर पहुंचा युवक

रेप

दरअसल युवक अपनी बहन के साथ गुरुवार को रानीपुर थाने पहुंचा और आरोपी युवक मनोज के विरुद्ध तहरीर दी. उसने बताया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसकी (21) वर्षीय बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही इस संबंध में किसी को बताने पर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देता था.

युवक ने बताया कि उसे इस घटना की जानकारी तब हुई, जब उसने अपने बहन की शादी एक जगह तय की. वहां आरोपी ने उसकी बहन की अश्लील फोटो मंगेतर ( fiance) के मोबाइल पर भेज दिया. जिस पर रिश्तेदारों ने शादी तोड़ देने के साथ फोटो के बारे में जानकारी दी.

मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस

वहीं मामला सामने आने के बाद रानीपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)