बंदरों के झुंड ने बोला हमला, युवकों का टूटा पैर, वृद्धा जख्मी

प्रतापगढ़– नगर कोतवाली के पूरे पितई में बन्दरों के हमले में दो युवकों का पैर टूट गया। उत्पाती बंदरों ने दुकान पर बैठी वृद्धा को भी घसीट कर जख्मी कर दिया। दरअसल ननिहाल आये वीर विक्रम और अनिल कुमार देर शाम छत पर बैठ कर बाते कर रहे थे कि इसी दौरान बन्दरों का झुंड आ धमका। अचानक बन्दरों के झुंड ने युवकों पर हमला बोल दिया। इस अप्रत्याशित हमले से घबराए दोनों युवकों ने बन्दरों के हमले से बचने को छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वीर विक्रम की एक टांग टूट गई तो वही अनिल की

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

प्रतापगढ़– नगर कोतवाली के पूरे पितई में बन्दरों के हमले में दो युवकों का पैर टूट गया। उत्पाती बंदरों ने दुकान पर बैठी वृद्धा को भी घसीट कर जख्मी कर दिया।

दरअसल ननिहाल आये वीर विक्रम और अनिल कुमार देर शाम छत पर बैठ कर बाते कर रहे थे कि इसी दौरान बन्दरों का झुंड आ धमका। अचानक बन्दरों के झुंड ने युवकों पर हमला बोल दिया। इस अप्रत्याशित हमले से घबराए दोनों युवकों ने बन्दरों के हमले से बचने को छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वीर विक्रम की एक टांग टूट गई तो वही अनिल की दोनों टांगे टूट गई। दोनों दर्द के चलते चिल्लाने लगे। बन्दरों ने नीचे कूदकर वीर विक्रम के हांथ में भी काट लिया।

इतना ही नही वृद्ध महिला बचना ने नातियों को बचाने के लिए बन्दरों को भगाने की कोशिश की तो बंदर वृद्ध महिला को घसीटने लगे और हांथ में काट लिया। इतने में अन्य लोग भी शोर मचाने लगे जिसके बाद बंदर वहा से रफूचक्कर हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ा सवाल ये की बन्दरों के हमले आये दिन जारी हैं लेकिन वन विभाग पूरी तरह से उदासीन है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)