Monkeypox in India: एमपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

128

Monkeypox Guidelines: देश में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो गई है। वहीं एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गी है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को सतर्क रहने और संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीजों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की सलाह दी गई है।

Monkeypox को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Monkeypox (मंकीपॉक्स) को चिंता का विषय घोषित किया है। इसलिए इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए और इससे निपटने के लिए सभी उपाय किए जाएं। इस संबंध में सभी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जाए। मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीजों के नमूनों की जांच के लिए कई लैब निर्धारित की गई हैं, जिसकी जानकारी सभी राज्यों को दे दी गई है। इसके साथ ही सभी राज्यों के लिए प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है।

रविवार को मिला था Monkeypox का संदिग्ध

Related News
1 of 33

गौरतलब है कि रविवार को भारत में भी एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में विदेश से भारत लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। संदिग्ध मरीज का अस्पताल में आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। वहीं संक्रमण की पुष्टि उसके नमूनों की जांच से हुई है।

अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध मरीज की हालत में सुधार है। जबकि उसके नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के अनुसार प्रोटोकॉल के अनुसार उस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...