Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

7

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स का प्रकोप दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह वायरस अफ्रीका से यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है। अब भारत भी इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट से अछूता नहीं है। हाल ही में देश में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति में इस वायरस के संक्रमण से जुड़े लक्षण दिखाई दिए हैं। बता दें, व्यक्ति हाल ही में विदेश से लौटा था, इसलिए जैसे ही मामला सामने आया, मरीज को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया और जरूरी जांच के लिए भेज दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। मरीज के सैंपल की जांच नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में की जा रही है। जांच के नतीजे आने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि हो पाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

मंत्रालय ने कहा कि इस मामले को लेकर सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। देश ऐसी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको इससे जुड़े लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में बताते हैं।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के सीधे संपर्क से फैलता है। यह रोग संक्रमित व्यक्ति के घाव, तरल पदार्थ या संक्रमित सामग्री के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की एक बैठक में पता चला है कि मंकीपॉक्स का संक्रमण आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह तक रहता है।

अधिकांश मामलों में, रोगियों को केवल सामान्य देखभाल की आवश्यकता होती है और वे ठीक हो जाते हैं। यह रोग मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से फैलता है, खासकर यौन संबंध के दौरान या संक्रमित व्यक्ति के घावों के सीधे संपर्क में आने से।

मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 5 से 21 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं।

बुखार

सिरदर्द

मांसपेशियों में दर्द

पीठ दर्द

ठंड लगना

थकान

Related News
1 of 34

उभरे हुए दर्दनाक दाने

सूजे हुए लिम्फ नोड्स (यह लक्षण इसे चेचक से अलग बनाता है)

कुछ मामलों में, रोगियों में निम्नलिखित लक्षण भी हो सकते हैं-

सांस लेने में कठिनाई

निगलने में कठिनाई

आँखों में सूजन

यदि आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

मंकीपॉक्स से बचने के उपाय

संक्रमित जानवरों से दूर रहें।

संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें।

अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएँ।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...