मां की गोद से 14 दिन के मासूम को छीनकर बंदर ने उतारा मौत के घाट

आगरा — ताजनगरी आगरा में बंदर की बर्बरता का एेसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक बंदर दूध पिला रही मां की गोद से 14 दिन के मासूम को उठाकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया ।  दरअसल सोमवार रात 8 बजे के करीब रुनकता कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक निवासी ऑटो चालक योगेश की पत्नी नेहा बेटे अरुष को घर के कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था और कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। इस दौरान अचानक अंदर बंदर घुस आया और बच्चे को

Written By :

admin

Updated

November 13, 2018

आगरा — ताजनगरी आगरा में बंदर की बर्बरता का एेसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक बंदर दूध पिला रही मां की गोद से 14 दिन के मासूम को उठाकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया । 

दरअसल सोमवार रात 8 बजे के करीब रुनकता कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक निवासी ऑटो चालक योगेश की पत्नी नेहा बेटे अरुष को घर के कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था और कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। इस दौरान अचानक अंदर बंदर घुस आया और बच्चे को नेहा से छीन लिया। बंदर ने बच्चे की गर्दन पर दांत गड़ा दिए। इसके बाद बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। 

नेहा ने शोर मचाना शुरु किया, जिसके बाद पड़ोसी आए और उन्होंने बंदर का पीछा किया। यह देख बंदर बच्चे के खून से लथपथ शव को छत पर छोड़कर भाग गया। परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।