युवती का पीछा कर रहे मनचले की बीच सड़क पर जमकर धुनाई

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में एंटी रोमियो स्कॉट और पोल खुल गई। मनचलों के आगे खाकी भी नतमस्तक हो गई। जिला अस्पताल के ठीक सामने दिनदहाड़े एक मनचले युवक को युवती को छेड़ना महँगा पड़ गया। दरअसल मनचला युवक 15 दिनों से लगातार युवती का पीछा कर रहा था। तभी युवती के परिजनों ने मनचले युवक को पकड़कर बीच सड़क पर लात घूंसो से जमकर पिटाई कर दी।मनचला युवक युवती का फोटो खींचकर फेसबुक और वाट्सअप पर वायरल करने धमकी दे रहा था।युवती ने मनचले युवक की शिकायत घर पर अपने परिजनों से की युवती को छेड़ रहे युवक को

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 16, 2019

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में एंटी रोमियो स्कॉट और पोल खुल गई। मनचलों के आगे खाकी भी नतमस्तक हो गई। जिला अस्पताल के ठीक सामने दिनदहाड़े एक मनचले युवक को युवती को छेड़ना महँगा पड़ गया।

दरअसल मनचला युवक 15 दिनों से लगातार युवती का पीछा कर रहा था। तभी युवती के परिजनों ने मनचले युवक को पकड़कर बीच सड़क पर लात घूंसो से जमकर पिटाई कर दी।मनचला युवक युवती का फोटो खींचकर फेसबुक और वाट्सअप पर वायरल करने धमकी दे रहा था।युवती ने मनचले युवक की शिकायत घर पर अपने परिजनों से की युवती को छेड़ रहे युवक को परिजनों ने मौके पर ही लोगो की मदद से पकड़ लिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने मनचले युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

इस दौरान मनचला युवक अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। वही पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से की और मनचले की स्कूटी की कोतवाली में खड़ी करा दी।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)