जम्मू-कश्मीर में बंद पड़े 50 हजार मंदिर खोलने की तैयारी में मोदी सरकार

Modi government preparing to open 50 thousand temples closed in Jammu and Kashmir

Written By :

SK Sharma

Updated

September 23, 2019

न्यूज डेस्क — जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35A को खत्म किए जाने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार घाटी में वर्षों से बंद पड़े हजारों मंदिरों को खोलने की तैयारी में है। गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों का सर्वे करा रही है।

गृह राज्यमंत्री रेड्डी ने कहा, ‘हमने कश्मीर घाटी में बंद पड़े स्कूलों के सर्वे के लिए एक कमिटी का गठन किया है और उन्हें दोबारा खोला जाएगा। पिछले कुछ सालों में करीब 50 हजार मंदिर बंद हुए हैं, जिनमें से कुछ नष्ट हो गए थे और मूर्तियां टूटी हुई हैं। हमने ऐसे मंदिरों के सर्वे का आदेश दिया है।’

बता दें कि 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद घाटी से लाखों की संख्या में कश्मीरी पंडितों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था। आतंकियों ने बड़े पैमाने पर कश्मीरी पंडितों का नरसंहार किया था और तमाम मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया था। पंडितों के पलायन के बाद घाटी में कई मंदिर बंद हो गए। इनमें कई मशहूर व प्रचीन मंदिर भी हैं।