बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल , राहुल को कहा ‘जर्सी बछड़ा’

बलिया– जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी अपने सम्बोधन मे विकास की व्याख्या करते हुए राजनैतिक वंशवाद जैसे शब्दों का सहारा लेते हुए राहुल गांधी पर हमला करते है तो वही उनकी ही पार्टी के बलिया जनपद के विधायक दावा  करते है कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं। जिले में बैरिया के भाजपा विधायक ने विवेकानन्द जयन्ती पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दावा किया है कि भारत 2024 तक हिन्दू राष्ट्र हो जायेगा। मोदी को अवतार बताते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा तक कह दिया । उन्होंने कहा कि -‘राहुल

Written By :

admin

Updated

January 13, 2018

बलिया– जहां एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी अपने सम्बोधन मे विकास की व्याख्या करते हुए राजनैतिक वंशवाद जैसे शब्दों का सहारा लेते हुए राहुल गांधी पर हमला करते है तो वही उनकी ही पार्टी के बलिया जनपद के विधायक दावा  करते है कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं।

जिले में बैरिया के भाजपा विधायक ने विवेकानन्द जयन्ती पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दावा किया है कि भारत 2024 तक हिन्दू राष्ट्र हो जायेगा। मोदी को अवतार बताते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा तक कह दिया । उन्होंने कहा कि -‘राहुल के अंदर मिक्स कल्चर है लिहाजा वो भारत के दर्द को कभी समझ ही नहीं सकते। संघ के साधकों और ईश्वर की सत्ता सत्य  है तो 2024 तक भारत योगी और मोदी के नेतृत्व में हिन्दू राष्ट्र बनेगा। संघ इसी पर कार्य कर रहा है 

जब विधायक से स्वामी विवेकानन्द के युवा भारत के सपनो के तहत सवाल पूछा गया ; तो विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में संस्कार दो तरह का है ; एक भारतीय और दूसरा इटली का। उन्होंने राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा करार देते हुए कहा कि उनके अंदर मिक्स कल्चर है वो कभी भी भारत के दर्द को नहीं समझ सकते। 

रिपोर्ट -मनोज चतुर्वेदी , बलिया