मोदी सरकार को घेरते वक्त राहुल अब कर बैठे ‘गणित में गलती’

नई दिल्ली–जल्द ही कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी सँभालने वाले राहुल गाँधी ने एक और बड़ी गलती करके विरोधियों को तंज कसने का सुनहरा अवसर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी इन दिनों ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और केंद्र से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री पर 7वां सवाल दागा लेकिन इसमें उन्होंने जो आंकड़े दिए उनमें गणित की गलती कर बैठे। दरअसल कांग्रेस नेता ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करता ट्वीट किया लेकिन इससे उल्टे उनके ‘गणित ज्ञान’ पर सवाल

Written By :

admin

Updated

December 5, 2017

नई दिल्ली–जल्द ही कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी सँभालने वाले राहुल गाँधी ने एक और बड़ी गलती करके विरोधियों को तंज कसने का सुनहरा अवसर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी इन दिनों ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और केंद्र से तीखे सवाल पूछ रहे हैं।

मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री पर 7वां सवाल दागा लेकिन इसमें उन्होंने जो आंकड़े दिए उनमें गणित की गलती कर बैठे। दरअसल कांग्रेस नेता ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करता ट्वीट किया लेकिन इससे उल्टे उनके ‘गणित ज्ञान’ पर सवाल उठ गए। हालांकि राहुल गांधी ने करीब साढ़ें 3 घंटे बाद एक और ट्वीट कर गलती सुधारने की कोशिश की। 

राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ जरूरी सामानों की महंगाई को दिखाता एक ग्रैफिक्स लगाया था जिसमें 2014 से लेकर अब तक सामानों के दाम में कितने प्रतिशत का इजाफा हुआ, उसके बारे में आंकड़ा दिया था। ग्रैफिक्स में बढ़ोतरी के प्रतिशत से जुड़े सारे के सारे आंकड़े गलत हैं। दरअसल जितने प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखानी थी, उससे 100 पॉइंट्स ज्यादा दिखाया गया है। मिसाल के तौर पर ग्रैफिक्स में बताया गया है कि 2014 में गैस सिलिंडर की कीमत 414 रुपये थी जो 2017 में 742 रुपये हो गई है और इस तरह उसकी कीमत में 179 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन बढ़ोतरी का आंकड़ा गलत है। यह इजाफा 179 प्रतिशत के बजाय 79 प्रतिशत होना चाहिए। इसी तरह दाल की कीमत में 177 प्रतिशत का इजाफा बताया गया है जबकि होना चाहिए था 77 प्रतिशत। ग्रैफिक्स में बताया गया है कि 2014 में प्याज की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी जो 2017 में 80 रुपये प्रति किलो हो गई है और इस तरह प्याज की कीमत में 200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन यह इजाफा 100 प्रतिशत है न कि 200 प्रतिशत।

शायद गलती का अहसास होने के बाद राहुल गांधी ने एक और ग्रैफिक्स को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी को प्रतिशत के बजाय रुपयों में दर्ज किया।