पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

अम्बेडकरनगर — अहिरौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर बेला बाग नहर पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया वही उसका साथी भागने में सफल रहा। भागे बदमाश की तलाश में पुलिस ने देर रात तक कांबिग की।घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे रेफर कर दिया गया है। बता दें कि अहिरौली पुलिस को थाना क्षेत्र में बदमाशों के मौजूद रहने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले। बनगांव

Written By :

SK Sharma

Updated

February 11, 2020

अम्बेडकरनगर — अहिरौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर बेला बाग नहर पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया वही उसका साथी भागने में सफल रहा। भागे बदमाश की तलाश में पुलिस ने देर रात तक कांबिग की।घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि अहिरौली पुलिस को थाना क्षेत्र में बदमाशों के मौजूद रहने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले। बनगांव बरवा मार्ग फतेहपुर बेला बाग नहर पर पुलिस व बदमाशों की आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव में जब पुलिस ने फायरिंग की तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और उसका साथी भागने में सफल रहा।

भागे बदमाशों की संख्या 2 बताई जा रही है जिनकी तलाश में कई थानों की पुलिस काम्बिंग कर रही है। बताया जाता है कि दो दिन पहले थाना अहिरौली इलाके के समैसा गांव में स्मैक बिक्री से रोकने पर ग्रामीणो पर इन्ही बदमाशो ने फायरिंग की थी।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)