शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

हरदोई — उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार की जमीनी हकीकत कुछ और ही है।ताजा मामला हरदोई जिले का है यहां के शाहाबाद कस्बा निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका रिश्तेदार मुहल्ला नेकोजई निवासी फरहान उसके घर आता जाता था। उसने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। जब उसने शादी

Written By :

SK Sharma

Updated

January 7, 2020

हरदोई — उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार की जमीनी हकीकत कुछ और ही है।ताजा मामला हरदोई जिले का है यहां के शाहाबाद कस्बा निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका रिश्तेदार मुहल्ला नेकोजई निवासी फरहान उसके घर आता जाता था। उसने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह टलता रहा। शादी नहीं की तो पंचायत हुई, जिसमें युवक के रिश्तेदार लड्डन, फैजान, चुन्ना,सलमान नसरीन आदि ने मिलकर शादी की तारीख 9 नवंबर 2019 तय की थी।

उसके परिवार के सदस्यों ने मैरिज हाल बुक कर दिया। शादी की सारी तैयारियां कर ली गई,किंतु इस बीच फरहान पासपोर्ट बनवा कर विदेश सऊदी अरब नौकरी के लिए चला गया और शादी नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर युवक सहित 6 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया।