मुठभेड़ में नाबालिग बच्ची का हत्यारा व हवस का दरिंदा घायल

इटावा — जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरवार में एक हवस के दरिंदे ने कक्षा 4 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा को बहला फुसला कर खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो हवस के दरिंदे ने मासूम बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया।वहीं आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। वहीं एसएसपी ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व जसवंत नगर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची

Written By :

SK Sharma

Updated

November 15, 2019

इटावा — जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरवार में एक हवस के दरिंदे ने कक्षा 4 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा को बहला फुसला कर खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो हवस के दरिंदे ने मासूम बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया।वहीं आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।

वहीं एसएसपी ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व जसवंत नगर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था। जो लगातार कार्य कर रही थी इस दौरान आज थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कुरसेना रोड पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश सचिन को पकड़ लिया गया।यह वहीं आरोप ही जिसने वारदात को अंजाम दिया था।

हालांकि मुठभेड़ में गोली लगने के घायल सचिन को अस्पताल भेजा गया है।एसपी ने बताया कि जनपद इटावा में और ऐसे अपराधी है जो पुलिस पर गोली चलाने से नहीं इसके अलावा पब्लिक पर गोली चलाते हैं जिनके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इटावा में अपराधियों के खिलाफ ऐसा ही अभियान जारी रहेगा ।

(रिपोर्ट-विवेक दुबे,इटावा)