प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की लूट

प्रतापगढ़ — जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके है इसी के चलते आज एक बार फिर दिनदहाड़े  लाखों  की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल अपधारियों ने  पेट्रोल पम्प के मैनेजर से पांच लाख रूपये की लूट की वारदात को उस समय अंजाम दे डाला जब मैनेजर रुपयो से भरा बैग लेकर बैंक की ओर जा रहा था। वहीं मैनेजर पम्प से महज सौ मीटर ही गया होगा कि पीछे से आये अज्ञात बाइक सवार लुटेरो ने असलहे के बल पर वारदात को अंजाम दिया और असलहा लहराते हुए प्रतापगढ़ की ओर फरार हो गए।  लखनऊ -वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े

Written By :

admin

Updated

October 3, 2018

प्रतापगढ़ — जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके है इसी के चलते आज एक बार फिर दिनदहाड़े  लाखों  की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

दरअसल अपधारियों ने  पेट्रोल पम्प के मैनेजर से पांच लाख रूपये की लूट की वारदात को उस समय अंजाम दे डाला जब मैनेजर रुपयो से भरा बैग लेकर बैंक की ओर जा रहा था। वहीं मैनेजर पम्प से महज सौ मीटर ही गया होगा कि पीछे से आये अज्ञात बाइक सवार लुटेरो ने असलहे के बल पर वारदात को अंजाम दिया और असलहा लहराते हुए प्रतापगढ़ की ओर फरार हो गए। 

लखनऊ -वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी देवरंजन वर्मा भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की बाबत जानकारी ली और मातहतों को काम्बिंग कर लुटेरो की धरपकड़ का निर्देश दिया। बता दें कि लालगंज कोतवाली इलाके के सगरा बाजार में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर स्थित है लक्ष्मी ऑटो मोबाइल्स।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)