आधी रात नशे में धुत अजय देवगन की हुई पिटाई ! वायरल वीडियो…

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन हैं.

Written By :

SK Sharma

Updated

March 31, 2021

आधी रात को दो गुटों में हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन हैं.

ये भी पढ़ें..बाहुबली मुख्तार अंसारी पर पोटा लगाने वाले पूर्व डिप्टी SP का छलका दर्द- गई नौकरी, जाना पड़ा जेल …

घटना के समय नशे में थे अजय देवगान…

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, अजय देवगन नशे की हालत में थे. उनका कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी है.

हालांकि, वीडियो में उतना साफ नहीं और इसमें किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा, लेकिन मिलती-जुलती पर्सनालिटी के चलते सोशल मीडिया यूजर वीडियो में एक्टर की पिटाई का दावा कर रहे हैं.

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल…

एक यूजर ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद शर्ट पहने एक शख्स की पिटाई होते देखा जा सकता है. वीडियो पोस्ट करते हुए इस शख्स ने लिखा है- ‘मुझे नहीं पता कि ये अजय देवगन हैं या नहीं. लेकिन, लोगों में किसान आंदोलन को लेकर गुस्सा फैलता दिख रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैल रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अजय देवगन हैं.’

https://twitter.com/lalitkumartweet/status/1376279926207180803?s=20

पार्किंग के दौरान हुई मारपीट…

हालांकि इस वीडियो के पड़ताल पर पता चलता है कि यह वीडियो राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बने एयरोसिटी का है, जहां बीती रात पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई शुरू हुई. देखते ही देखते ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि कई लोग इसमें शामिल हो गए और एक शख्स को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया.

जांच में हुआ खुलासा…

इस लड़ाई का वीडियो में नजर आ रहा शख्स बेहद नशे की हालत में दिखाई दे रहा है. उसका चेहरा साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा, लेकिन हमारी पड़ताल में पता चला है कि इस घटना का अजय देवगन से कोई संबंध नहीं. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)