12 साल की लड़की बनी मां, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, हर तरफ हो रही चर्चा…

एक 12 साल की लड़की (mother) ने प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह कि इस बच्चे के पिता की उम्र सिर्फ 15 साल है। लेकिन दोनों ने अब अपना अलग

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2021

एक 12 साल की लड़की (mother) ने प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह कि इस बच्चे के पिता की उम्र सिर्फ 15 साल है। लेकिन दोनों ने अब अपना अलग घर बसाने का फैसला किया है और अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें..3 दारोगा व 9 सिपाहियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

वहीं स्थानीय प्रशासन ने इन छोटे मगर अनोखे परिवार को मदद देने का फैसला किया है। इस नन्हे से परिवार के बारे में जब स्थानीय प्रशासन को पता चला और उन्हें ये भी पता चला कि ये बच्चे अलग घर बसा रहे हैं, तो मैक्सिको टेकामेक शहर के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने गए।

हर महीने मदद करेगा प्रशासन

दरअसल बच्चे ने तय समय से एक महीने पहले ही जन्म ले लिया। जिसके बाद प्रशासन ने हर महीने 2500 पीसो यानि भारतीय मुद्दा में करीब सवा आठ हजार रुपए हर महीने के मदद की घोषणा की।

बच्चे को जन्म देने वाली लड़की (mother) और बच्चे का 15 वर्षीय पिता दोनों ही अभी स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन उन्होंने अपने माता पिता से अलग होने का फैसला कर लिया था। प्रशासन उस इलाक में ग्रेट होम प्रोग्राम चला रहा है। जिसके तहत प्रशासन ने इस कपल की मदद का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टेकामेक शहर के मेयर मारिएला गुटिरेज ने इस कपल के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। ऐसा करने का मकसद लोगों में जागरुकता फैलाने की है। ताकि लोग जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)