PM Modi Video Ban Facebook: नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी ने हाल ही में जेन जी (Gen Z) से जुड़ा एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। पीएम मोदी के फेसबुक अकाउंट से वह वीडियो अचानक कुछ देर के लिए गायब हो गया। पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद फेसबुक-मेटा सवालों के घेरे में आ गया। फेसबुक से प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि मामला बढ़ने पर मेटा ने इस घटना पर माफी मांगी है। साथ ही मेटा ने इस गलती के पीछे की वजह भी बताई है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 36 दिनों के छात्र विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस बीच 23 जुलाई को पीएम मोदी ने जेनजी के लिए अपना पहला संबोधन किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके थे।
मेटा को पीएमी ने मांगनी पड़ी माफी
पीएम मोदी के सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान अपलोड किए गए पहले वीडियो को फेसबुक ने देर रात भारत में प्रतिबंधित कर दिया। उपयोगकर्ताओं ने वीडियो खोलने का प्रयास किया, तो उन्हें एक स्वचालित संदेश दिखाई दिया जिसमें कहा गया था कि कानूनी अनुरोध के कारण भारत में वीडियो तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। इससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख मेटा ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी कानूनी कार्रवाई का परिणाम नहीं था बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था। कंपनी ने माफी मांगी और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली।
मेटा-इंस्टाग्राम के प्रमुखों को किया गया तलब
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से देख रही है और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा और इंस्टाग्राम के वैश्विक प्रमुखों को तलब किया है। सरकार इस बात की जांच करना चाहती है कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक वीडियो तक लोगों की पहुंच अचानक क्यों बंद कर दी गई। सरकार का मानना है कि ऐसी घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
300 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
गौरतलब है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्फी फॉर्मेट में रिकॉर्ड किया गया संदेश था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक विवाद और इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की आगामी कार्रवाई के संबंध में विशेष रूप से देश के जेन-जेड युवाओं को संबोधित किया था। इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के अंदर 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया, जबकि फेसबुक पर इसकी पहुंच कुछ समय के लिए सीमित थी। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार मेटा की कार्यप्रणाली पर नजर रख रही है और माना जा रहा है कि इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

