मेरठः कांवड़ यात्रा पर 25 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलो में रहेगी छुटटी

मेरठ — उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों में 25 से 30 जुलाई तक अवकाश रहेगा। डीएम अनिल ढींगरा की ओर से बुधवार को जारी निर्देश के अनुसार जनपद में सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखे जाएंगे, जबकि डिग्री कॉलेज यथावत चलेंगे। <>दरअसल शहर में कांवड़ियों की हलचल बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को बड़ी संख्या में कावड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को व सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। यही कारण है कि जिले में स्कूलों

Written By :

admin

Updated

July 24, 2019

मेरठ — उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों में 25 से 30 जुलाई तक अवकाश रहेगा।

डीएम अनिल ढींगरा की ओर से बुधवार को जारी निर्देश के अनुसार जनपद में सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखे जाएंगे, जबकि डिग्री कॉलेज यथावत चलेंगे। <>दरअसल शहर में कांवड़ियों की हलचल बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को बड़ी संख्या में कावड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को व सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। यही कारण है कि जिले में स्कूलों की छुट्टी करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले में 23 से 30 जुलाई तक पहले ही सभी स्कूलों आवकाश दे दिया गया है।