Meerut Stampede: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं हुई घायल

Meerut Stampede: यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra’) की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मेरठ के परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का शुक्रवार को छठा दिन था। हर दिन की तरह आज भी भारी भीड़ थी। Meerut Stampede: नीचे गिरने से मची भगदड़ भक्तों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा थी। पंडाल पूरी तरह भरा हुआ था, जबकि बाहर

Written By :

SK Sharma

Updated

December 20, 2024

Meerut Stampede: यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra’) की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मेरठ के परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का शुक्रवार को छठा दिन था। हर दिन की तरह आज भी भारी भीड़ थी।

Meerut Stampede: नीचे गिरने से मची भगदड़

भक्तों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा थी। पंडाल पूरी तरह भरा हुआ था, जबकि बाहर काफी संख्या में भक्त जमा थे। सुरक्षा के लिए अलर्ट पर मौजूद बाउंसरों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो भीड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों के नीचे गिरने से भगदड़ मच गई। इसमें कई भक्त घायल हो गए।

आयोजकों का कहना है कि कथा का आखिरी दिन होने के कारण कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, इसलिए पंडाल के बाहर जुटे श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाने में दिक्कत आई। इस दौरान कुछ महिलाएं गिर गईं।

Meerut Stampede: कई महिलाएं चोटिल

जिलाधिकारी (DM) दीपक मीना ने बताया कि कथा मंडप के प्रवेश द्वार पर भीड़ थी। कुछ महिलाएं वहीं खड़ी थीं। धक्का-मुक्की में एक-दो महिलाएं गिर गईं। सब कुछ नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कार्यक्रम आयोजक ने इस कार्यक्रम की अनुमति ली थी।

वहीं, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कुछ महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार दिया गया है। पुलिस प्रशासन (Meerut Police) की ओर से सभी तैनातियां की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि यहां कथा सामान्य रूप से चल रही है। जो खबर चल रही है, वह भ्रामक और गलत है। यहां सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)