Nisha Chauhan Murder : मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की चाकू से गोंदकर की हत्या

Nisha Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन की हत्या हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या उसके पति ने ही किया है। उसने एक के बाद एक चाकुओं से कई वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। Nisha Murder Case: जमीनी विवाद बना मौत का कारण घटना मेरठ के सरुरपुर के रहने वाले प्रदीप ने शुक्रवार की सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान को चाकुओं से गोंदकर

Written By :

SK Sharma

Updated

July 3, 2026

Nisha Chauhan Murder

Nisha Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन की हत्या हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या उसके पति ने ही किया है। उसने एक के बाद एक चाकुओं से कई वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया।

Nisha Murder Case: जमीनी विवाद बना मौत का कारण

घटना मेरठ के सरुरपुर के रहने वाले प्रदीप ने शुक्रवार की सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान को चाकुओं से गोंदकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। कस्बा हर्रा में एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही जमीन अपने नाम कराने के लिए विवाद हो रहा था। आज सुबह भी दोनों में झगड़ा हो रहा था, जिसके बाद गुस्से में आकर प्रदीप ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकु से हमला कर दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के झगड़े के बीच मामला शांत कराने आए उनका बेटा भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

Nisha Chauhan Murder : आरोपी पति ने खुद को भी किया घायल

इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रदीप ने खुद पर चाकु से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर निशा के घर में पहुंचे, जहां उन्होंने निशा को मरा पाया और प्रदीप खून से लथपथ और बेहोश पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा कर मामले की जांच कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

Nisha Murder Case: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी निशा

बता दें कि निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उनके हजारों फॉलोअर्स भी थे। मौत के बाद उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह अपने कस्बे में ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। शुक्रवार की सुबह जब दोनों में विवाद होने के बाद प्रदीप ने निशा पर हमला किया तो पास खड़े बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। अपनी मां को खून से लथपथ देख बच्चे रोने लगे। आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)