एक्शन मोड में मेरठ पुलिस, 24 घंटें में तीसरी मुठभेड़ 

मेरठ — यूपी की मेरठ पुलिस पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटे में पुलिस और बदमाशो के बीच तीसरी मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कालिज में भर्ती कराया गया है।  दरअसल , थाना नौचंदी पुलिस चैकिंग कर रही थी कि इसी बीच मोटरसाइकिल पर संदिग्ध आते दिखाई दिया। पुलिस ने चैकिंग के लिए बदमाश को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश की

Written By :

admin

Updated

November 22, 2018

मेरठ — यूपी की मेरठ पुलिस पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटे में पुलिस और बदमाशो के बीच तीसरी मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कालिज में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल , थाना नौचंदी पुलिस चैकिंग कर रही थी कि इसी बीच मोटरसाइकिल पर संदिग्ध आते दिखाई दिया। पुलिस ने चैकिंग के लिए बदमाश को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान थाना इंचौली क्षेत्र के सिखेड़ा के रहने वाले फकरुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का पुराना आपराधिक इतिहास है और वो पूर्व में भी जेल जा चुका है। 

(रिपोर्ट-शुभम शर्मा,मेरठ)