मेरठःCAA के समर्थन में सड़क पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं

मेरठ — देश भर में एक ओर जहां सीएए के विरोध में मुस्लिम महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं मेरठ में हाल बेहद ही जुदा हैं। यहां पर बुधवार से सीएए के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का धरना जारी है। यह सभी सीएए के समर्थन में नारा लगा रही हैं। सीएए के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का धरना चल रहा है। वहीं धरना पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हम भारत की मुस्लिम बेटियां नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करती हैं। भारत माता की जय, वंदे मातरम व जय हिंद का उदघोष करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

Written By :

SK Sharma

Updated

February 5, 2020

मेरठ — देश भर में एक ओर जहां सीएए के विरोध में मुस्लिम महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं मेरठ में हाल बेहद ही जुदा हैं। यहां पर बुधवार से सीएए के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का धरना जारी है। यह सभी सीएए के समर्थन में नारा लगा रही हैं। सीएए के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का धरना चल रहा है।

वहीं धरना पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हम भारत की मुस्लिम बेटियां नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करती हैं। भारत माता की जय, वंदे मातरम व जय हिंद का उदघोष करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। वहां धरने पर बैठीं सभी मुस्लिम महिलाएं मेहंदी से हाथों पर सीए का समर्थन करते हैं लिखकर आई थी।