Meerut : बहन की हल्दी में डांस करते समय लड़की को आया हार्ट अटैक, मातम में बदली खुशियां

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut ) से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

Written By :

SK Sharma

Updated

April 29, 2024

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut ) से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की को दिल का दौरा पड़ा था। लड़की का नाम रिमशा है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन की ‘हल्दी सेरेमनी’ में डांस कर रही थीं। तभी वह अचानक बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को कई लोगों के साथ डांस कररही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की डांस करते-करते अचानक घबरा जाती है। वह अपना हाथ अपनी छाती पर रखती है और नीचे गिर जाती है।

मातम में बदली खुशियां

जिसके बाद लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उसे हार्ट अटैक आया था। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार ने इस शादी को टाल दिया लेकिन सोमवार को केवल करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। वहीं यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मृतक के परिजनों से बातचीत की गयी है. उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है. परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)