टॉप-10 लिस्ट में शामिल 50 हज़ार का इनामी बदमाश ढेर

मेरठः उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी के तहत मेरठ पुलिस ने भी 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मार गिराया। मुठभेड़ रोहटा क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि सरूरपुर क्षेत्र से बदमाश...

Written By :

SK Sharma

Updated

July 16, 2020

मेरठः उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी के तहत मेरठ पुलिस ने भी 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मार गिराया। मुठभेड़ रोहटा क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि सरूरपुर क्षेत्र से बदमाश राहगीरों से लूटपाट कर भाग रहे थे।

ये भी पढ़ें..लखनऊ: प्रेस ऑपरेटर से लूट, 10 दिनों बाद भी पुलिस खाली हाथ

रोहटा क्षेत्र में पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर ली तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, फिर क्या था पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमे 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक सिद्धू मारा गया, जबिक उसका एक साथी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसको भी धर दबोचा।

इस मुठभेड़ में पुलिस के एक दरोगा को भी गोली लगी है जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मारा गया दीपक सिद्धू सरधना के अंकुर भारद्वाज हत्याकांड में फरार चल रहा था और इसपर पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि दीपक सिद्धू जिले के टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल है।

ये भी पढ़ें..CBI जांच और धरपकड़ के दौरान गायब हो गए थे यादव सिंह के बेटे, हुए बर्ख़ास्त

(रिपोर्ट- लोकेश टंडन, मेरठ)