संयुक्त निदेशक ग्रेड के तीन चिकित्साधिकारी बने CMO

लखनऊ– प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थय देवेश चतुर्वेदी ने जानकारी दी हैं कि संयुक्त निदेशक ग्रेड के तीन चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर तैनाती कर दी गयी है। उन्होने अवगत कराया है कि डॉ यशपाल सिंह को बदायुं तथा डॉ आलोक वर्मा को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है ,जबकि डॉ प्रवीण चोपड़ा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर का प्रभार दिया गया है। मालूम हो कि डॉ यशपाल सिंह पूर्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, डॉ आलोक वर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आजमगढ़ तथा डॉ प्रवीण चोपड़ा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर के पद

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 9, 2020

लखनऊ– प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थय देवेश चतुर्वेदी ने जानकारी दी हैं कि संयुक्त निदेशक ग्रेड के तीन चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर तैनाती कर दी गयी है।

उन्होने अवगत कराया है कि डॉ यशपाल सिंह को बदायुं तथा डॉ आलोक वर्मा को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है ,जबकि डॉ प्रवीण चोपड़ा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर का प्रभार दिया गया है।

मालूम हो कि डॉ यशपाल सिंह पूर्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, डॉ आलोक वर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आजमगढ़ तथा डॉ प्रवीण चोपड़ा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात थे।