मथुराः केडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

मथुरा–मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां एमबीबीएस कर रही तृतीय वर्ष की छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मथुरा के थाना छाता इलाके में केडी मेडिकल कॉलेज में 21 वर्षीय अंजली यादव कॉलेज में रहकर एमबीबीएस कर रही थी। आज कॉलेज के मनोरंजन कक्ष में पंखे से छात्रा का शव लटका मिला। छात्रा ने गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या की है। छात्रा की आत्महत्या की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

मथुरा–मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां एमबीबीएस कर रही तृतीय वर्ष की छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मथुरा के थाना छाता इलाके में केडी मेडिकल कॉलेज में 21 वर्षीय अंजली यादव कॉलेज में रहकर एमबीबीएस कर रही थी। आज कॉलेज के मनोरंजन कक्ष में पंखे से छात्रा का शव लटका मिला। छात्रा ने गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या की है। छात्रा की आत्महत्या की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या आत्महत्या की जांच में जुट गई है। मृतक एमबीबीएस की छात्रा मैनपुरी के करहल इलाके में रहने बाले मुकेश यादव की पुत्री बताई जा रही है। वह इस कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

बता दें कि केडी ग्रुप के संस्थानों में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई है । 2018 में भी केडी डेंटल कॉलेज में बीडीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। उसकी लाश हॉस्टल के कमरे में मिली थी।